शामली: शामली के सोंटा रसूलपुर गांव में 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या का आरोप
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शुक्रवार की दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में एक 24 वर्षीय युवती की कथित तौर पर घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या की वारदात प्रकाश में आई है। कथित तौर पर युवती दुष्कर्म पीड़िता है और उसकी हत्या की वारदात दुष्कर्म के आरोपी के भाई द्वारा की गई है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।