नरवर: जनसंपर्क के दौरान विधायक कैलाश कुशवाह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कैलाश कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नरवर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चकरामपुर, काशीपुर, कॉलेज रोड नर्सरी एवं मगरौनी का दौरा कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।