करसोग: करसोग बस अड्डा के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण विधायक दीप राज ने किया
Karsog, Mandi | Oct 8, 2025 करसोग बस अड्डे के सौंदर्यीकरण कार्य का आज विधिवत लोकार्पण करसोग के विधायक दीप राज भांठल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल करसोग के अध्यक्ष, पदाधिकारी, नगर पंचायत की अध्यक्षा व उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बुधवार शाम 4 बजे विधायक ने कहा कि यह करसोग के विकास की नई शुरुआत है और सभी को इसे साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेना चाहिए।