कोलेबिरा: सिमडेगा के सिजांग गांव में भारी बारिश की वजह से विधवा महिला का गिरा मकान, मदद की लगाई गुहार
सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत बरसलोया पंचायत के सिजांग गांव निवासी मगदली लुगुन नामक विधवा महिला का मकान सोमवार की सुबह बारिश की वजह से गिर गया। महिला ने बताया कि बारिश की वजह से अब उसे रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।इधर सूचना पंचायत के मुखिया को भी दी गई ,जिसके बाद उन्होंने कहा है कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।