कोलेबिरा: अपहरण के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमडेगा पुलिस के सहयोग से एक शख्स को सलडेगा से हिरासत में लिया
छत्तीसगढ़ के लोदाम थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य स्थल से हथियार के बल पर कुछ लोगों ने लेवी की मांग करते हुए कार्यस्थल से मुंशी का अपहरण किया था। इसी मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी करने छत्तीसगढ़ पुलिस 21 अगस्त को सिमडेगा पंहुची। सिमडेगा पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज 9 बजे सलडेगा से विक्की कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया।