सहारनपुर: कोतवाली मंडी पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले फाजिल को मंडी क्षेत्र से दबोचा, बाइक की गई जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध रोकथाम व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जनपदीय पुलिस सघन चेकिंग व गश्त कर रही है। इसी क्रम में एसपी नगर व क्षेत्राधिकारी प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में इंदिरा चौक के पास मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर स्टंटबाजी करते फाजिल को गिरफ्तार किया गया है।