सिकंदरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिकंदरा में योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
Sikandra, Jamui | Jun 21, 2026 सिकंदरा में रविवार की सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला परिषद अध्यक्ष के आवास परिसर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योगाचार्य जयदेव जी महाराज ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।