सुल्तानगंज: बिहार पुलिस में चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने एनएच-80 किया जाम
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनियां गांव के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार पुलिस में चयनित युवक बजरंगी कुमार की मौत हो गई। वह गनगनिया गांव निवासी भुवनेश्वर मंडल का पुत्र था। बताया गया कि बजरंगी सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी