डीग: डीग पुलिस का 15 दिवसीय विशेष अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
Deeg, Bharatpur | Apr 21, 2026 जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए डीग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में 11 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक 15 दिवसीय यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखना है।