केकड़ी: 15 वर्षीय नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
Kekri, Ajmer | Jun 30, 2026 मंगलवार को शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिगा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच की शुरू।