बरेली: ट्रेन में मौत पर सियासत गरम, मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत पर AIMIM ने रेलमंत्री से हाई लेवल जांच की मांग की
बरेली में मौलाना तौसीफ रजा मजाहरी की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में AIMIM ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए रेलमंत्री को ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। AIMIM का आरोप है कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजाहरी ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके सा