हरदा: मोरंड गंजाल परियोजना पर सियासी घमासान: दोगने बोले- कमल पटेल श्रेय नहीं, सेवा की राजनीति करें
Harda, Harda | Apr 11, 2026 मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना को लेकर जिले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आज 11 अप्रैल शाम 6 बजे कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने ने पूर्व मंत्री कमल पटेल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘श्रेय की राजनीति’ छोड़कर ‘सेवा की राजनीति’ करने की सलाह दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री रहते हुए कमल पटेल ने कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया।