ललितपुर: प्रोजेक्ट नई किरण का स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजन, 01 परिवार का कराया पुनर्मिलन, चार मामलों में दी अग्रिम तिथि
स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में "प्रोजेक्ट नई किरण" का आयोजन किया गया, जिसमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 01 परिवार में आपसी सुलह के आधार पर समझौता कराया गया। 01 परिवार खुशी–खुशी, साथ–साथ रहने को तैयार हो गया एवं आपस में मिठाई खिलाकर रिश्तों की मिठास का दिया संदेश तथा चार मामलों में अग्रिम तिथि दी गई है।