पाकरटांड: कसडेगा के पास सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर ऑपरेटर के मौत के मामले में फरार चालक को पुलिस ने भेजा जेल
कसडेगा के पास बीते शनिवार को सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई थी। बताया गया कि एक ऑटो से टक्कर हुआ था और ऑटो चालक फरार हो गया था ।इधर मंगलवार को 4:00 बजे सुदर्शन साहू नमक ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया और इस संबंध में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के द्वारा जानकारी दी गई।