मोहासा औद्योगिक क्षेत्र के श्रम निरीक्षक ने किया निरीक्षण, श्रमिकों के बच्चों के लिए शुरू हुई कक्षा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 2, 2026
मंगलवार को मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में श्रम निरीक्षक सरिता साहू ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई निर्माण श्रमिकों के बच्चे कार्यस्थल पर मौजूद मिले। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रम निरीक्षक ने संबंधित संस्थान और ठेकेदारों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।