झाझा: रेल हादसा में युवक की हुई मौत के बाद शव पहुंचा पैतृक गांव धपरी,गांव में पसरा मातम
Jhajha, Jamui | Mar 1, 2024 मैट्रिक परीक्षा देकर घर की जिम्मेवारी उठाने को लेकर काम करने बंगलरू जा रहे झाझा थानाक्षेत्र के धपरी गांव के रहने वाले सकेंद्र कुमार यादव का जामताड़ा स्टेशन के समीप कारीझरिया हाॅल्ट के पास मंगलवार की देर शाम को हुये रेलहादसा निधन हो गया जिसका शव उसके पैतृक गांव लाया गया जहां शव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।