झाझा: चांय गांव में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 28, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के चांय गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया। मारपीट मंे घायल महिला को इलाज के लिये डायल 112 की पुलिस की मदद से रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां डाॅक्टर ने महिला का उपचार किया। घायल महिला की पहचान खुशबु देवी के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि मामूली बात को लेकर मेरा पति सुनिल सिंह ने मेरे साथ मारपीट किया।