झाझा: मधुआ मोड़ के पास एक दिव्यांग के साथ हुई मारपीट, छिनतई। रेफरल अस्पताल झाझा में इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
Jhajha, Jamui | Feb 29, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के मधुआ मोड़ के पास एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ दो लड़को ने पहले मारपीट किया और उसके बाद उससे दो हजार रूपये छिन लिया। मारपीट में घायल हुये दिव्यांग की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के डोमय गांव के रहने वाले लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है,जिसका इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी झाझा पुलिस को आवेदन के माध्यम से दिया।