झाझा: कालिझरिया हॉल्ट पर रेल हादसा में धपरी गांव के युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
Jhajha, Jamui | Feb 29, 2024 मैट्रिक परीक्षा देकर अपनी घर की जिम्मेवारी उठाने के लिये बंगलूरू जा रहे झाझा थानाक्षेत्र के छापा पंचायत के धपरी गांव के रहने वाले आदिकाल यादव का पुत्र सुकेंद्र कुमार यादव की रेल हादसा में हुई मौत के बाद गुरूवार को परिजनों में कोहराम मचा रहा। माता पिता के साथ उसके बहन और पूरे गांव में मातम पसरा रहा और ग्रामीण शोकाकुल परिजनों को ढांढस देते दिखाई दिया।