बड़वाह ब्लाक के ग्राम काटकूट पुलिस ने नाचनमोर घाट भेरू मंदिर के पास नीचे खाई से एक 28 वर्षीय युवक गोलू पिता बदीया चौहान निवासी ओखला का संदिग्ध स्थिति मे शव बरामद किया है।मृतक के शव का शनिवार को दोपहर 12 बजे बड़वाह सिविल अस्पताल मे पांच डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा गया है।