सूरजपुर: अग्रसेन चौक में 'वनवासी' शब्द के विरोध में आदिवासी-मूलवासी समाज ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा “वनवासी” शब्द के प्रयोग के विरोध में बुधवार दोपहर अग्रसेन चौक में आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए गृह मंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।