महमूदाबाद: सरैया महमूदाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक और बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्र में सड़क हादसे से मचा कोहराम
महमूदाबाद क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया गया कि सरैया-महमूदाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।