चूरू: एनएच 52 पर पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे की तस्करी, सदर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 15, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख के गांजे सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का लोगो लगी कार से यह गांजा तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 527 ग्राम गांजा बरामद किया है।