गभाना: गभाना क्षेत्र में भाजपाईयों ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है, और इसकी गूँज गभाना में भी साफ तौर पर दिखाई दी। भाजपा के गभाना मंडल कार्यालय पर सुबह 11 बजे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया।