आरा: अनाइठ पासवान टोली मोहल्ले में वीडियो रिकॉर्डिंग बुकिंग के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 4 लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ पासवान टोली मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर वीडियो रिकॉर्डिंग बुकिंग के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।