आरा: मझौली एवं भड़सरा गांव के बीच बाइक सवार ने पैदल घर वापस लौट रहे एक अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में अधेड़ की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली एवं भड़सरा गांव के बीच बुधवार की देर शाम बाइक सवार ने पैदल घर वापस लौट रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा-तफरी मची रही। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव का रहना वाला था।