बिसौली: बिसौली नगर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में चला मेंटेनेंस अभियान
Bisauli, Budaun | Jun 15, 2026 बिसौली नगर में विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर विशेष मेंटेनेंस कार्य कराया गया। इस दौरान स्विच यार्ड की साफ-सफाई के साथ पावर उपकरणों की मरम्मत एवं जांच का कार्य किया गया।