गंगापुर: गंगापुर सिटी में आओ बूथ चले अभियान में वरिष्ठ मतदाताओं का किया सम्मान, वोट देने की दिलाई शपथ
लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के विभिन्न बूथों पर आओ बूथ चले अभियान का शुरू किया गया। ब्लॉक स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महु कला और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान का आयोजन किया गया ।जिसमें वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। तथा वोट देने की शपथ दिलाई गई।