गंगापुर: गंगापुर सिटी में चुनाव कार्य की अवहेलना पर परिवहन विभाग सख्त, कार्रवाई कर वाहन किया जप्त
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर खुशाल यादव के निर्देशन में चुनाव कार्यो की अवहेलना पर परिवहन विभाग ने सख्ती बरतते हुए लापरवाही करने पर एक वाहन को जप्त किया है। जिला परिवहन अधिकारी पी आर मीणा ने बताया कि एक वाहन को चुनाव कार्यो के लिए अधिगृहीत किया गया था ।जिसने नियत समय पर निर्वाचन दायित्व की अवहेलना करते हुए नियत समय पर उपस्थित नहीं दी थी।