धनघटा: महुली थाना परिसर में मनाया गया योग सप्ताह, पुलिसकर्मियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प
संतकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को महुली थाना परिसर में "स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित समाज" के संकल्प के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना महुली के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग सत्र