पटना ग्रामीण: जेल से निकलते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप, बोले- मेरे भाई की करवाई गई हत्या
पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जेल से बाहर आए शिक्षक रौशन आनंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई प्रिंस की हत्या फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर कराई है। रौशन आनंद ने कहा, "जब मैं बाहर था, तब मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ। मेरे जेल जाने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।"