जशपुर: जशपुर में किराना दुकान चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने किराना व्यापारी विक्रम ताम्रकार की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 8-9 मई की दरमियानी रात लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित दुकान में हुई थी, जहां चोर शटर का ताला तोड़कर राशन सामग्री चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर टीम और मुखबिर क