बेलदौर बाजार में बुधवार की रात नौ बजे एक बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दर्दनाक हादसा बेलदौर बाजार के पचोत रोड स्थित एक हॉस्पिटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रवि कुमार की पत्नी अंशु कुमारी अपने पति और 8 महीने के बच्चे के साथ डॉक्टर से दवा लेकर घर लौट रही थी। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक