बदायूं: बेहटागुसाई गांव में बच्चें की शिकायत को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे, ईट-पत्थर चले, दोनों पक्षों के 5 घायल
Budaun, Budaun | Jul 5, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव में बच्चें की शिकायत करने पर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के राशिद पुत्र मुल्लू खां व साजिद पुत्र मुबारिक खां तथा दूसरे पक्ष से इब्लेहसन पुत्र अब्दुल हसन, अफसाना पत्नी इब्लेहसन, गुल्फसा पुत्री इब्लेहसन घायल हो गए। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं।