अशोकनगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया।