रायबरेली: बिल्हौमऊ गांव में चोरों ने एक घर में पीछे के रास्ते से घुसकर सोने चांदी के आभूषण समेत करीब,5 लाख रुपए का सामान किया चोरी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,बिल्हौमऊ गांव में चोरों ने एक घर के पीछे के रास्ते से घुसकर,रविवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़िता कंचन सिंह के मुताबिक,सोने चांदी के आभूषण समेत ₹500000 की चोरी हुई है।थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि,पुलिस टीम लगाकर पूरे मामले की,जांच पड़ताल की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाई की जाएगी।