भिंड जिला पुलिस ने उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में साइबर सेल की मदद से साइबर फ्रॉड करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे लगभग 3 करोड़ रुपए के ट्रांजक्शन करने का पता चला है पुलिस उक्त पांचो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामले की जानकारी मुख्यालय डीएसपी रविंद्र वास्कले ने शनिवार को लगभग 4:00 बजे साझा की।