घोसवरी: घोसवरी में 20 पोल से बिजली तार की चोरी, किसानों की बढ़ी परेशानी
Ghoswari, Patna | Jul 10, 2026 घोसवरी प्रखंड स्थित मिल्की केवटी गांव के पास अज्ञात चोरों ने गुरुवार की देर रात्रि 20 से 21 बिजली पोलों से तार काटकर चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग ने साम्यगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए तारों की कीमत करीब 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से