इसुआपुर: डटरा पुरसौली के संभावित कटाव स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Ishupur, Saran | Aug 7, 2026 शुक्रवार की दोपहर दो बजे इसुआपुर के डटरा पुरसौली में संभावित कटाव स्थल का सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व एसडीओ निधी राज ने निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किये। जिलाधिकारी ने गेहुआं नदी कटाव की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित जोखिम के संबंध में आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये।