गुना नगर: सिंगवासा में अपने ही घर पर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
गुना कैंट थाना के सिंगवासा में 25 वर्षीय मृतक नीतुल सहरिया ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 जून को सुबह मृतक के बड़े भाई ने बताया, पूरा परिवार शिवपुरी विवाह सम्मेलन में गया था बड़े भाई की लड़की की शादी थी। 4 जून देर रात को फोन पर फांसी का पता चला। 5 जून सुबह पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम का जांच में लिया है।