शाहबाद: देवरी में चोरों ने 6 मकानों और 2 दुकानों के ताले तोड़े, CCTV में 5 बदमाश कैद
Shahbad, Baran | Jul 8, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे मिली देवरी कस्बे में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी। बदमाशों ने 6 मकानों के साथ एक किराना और एक खाद-बीज की दुकान के ताले तोड़ दिए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थलों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज में पांच संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं।