मंदसौर: नई आबादी शास्त्री कॉलोनी स्थित जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन में शनिवार को धर्म सभा का हुआ आयोजन
मंदसौर जिले के नईआबादी शास्त्री कॉलोनी के जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन शनिवार को धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें जैन साध्वी रमणीककुंवरजी ने कहा कि अधिकांश मनुष्य लोभ की कामना को लेकर धर्म आराधना करते है। लोभ की प्रवृत्ति मनुष्य को उसकी धर्म आराधना का फल नहीं मिलने देती है।