सिलवानी: सिलवानी में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, शटर का ताला तोड़कर जेवरात पार
सिलवानी नगर के आजाद मार्केट स्थित गोविंद ज्वेलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने विगत रात्रि निशाना बनाया। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और शोकेस में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। फरियादी गोविंद सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल की रात दुकान बंद कर घर गए थे, सुबह सूचना मिली कि शटर खुला है।