अनूपपुर: पसान में शराब माफियाओं की मनमानी: तय कीमत से ज्यादा वसूली, सिस्टम मौन
पसान स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में तय कीमत से अधिक वसूली के आरोप सामने आए हैं। “माँ नर्मदा ट्रेडर्स” द्वारा संचालित दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही ग्राहकों को बिल दिया जा रहा है। खुलेआम हो रही इस अवैध वसूली पर आबकारी विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में है।