कटघोरा: भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों ने कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर बने डिवाइडर में पौधों को दिया पानी, पेश की जागरूकता की मिसाल
Katghora, Korba | Apr 24, 2026 कोरबा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है,तापमान 42 से 43 डिग्री जा पहुंचा है,आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल भरा हो गया है। ऐसे में हमें जीवन देने वाले पेड़ पौधे का ख्याल रखने स्कूली बच्चों ने एक मुहिम चलाई। जिसके तहत कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत शिवमन्दिर चौक से इमली छापर की ओर लगभग 500 मीटर बने डिवाइडर में लगे पौधों में पानी डाला गया।