ग्वालियर गिर्द: लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले को उम्रकैद, 4 साल पहले दिया था वारदात को अंजाम
जिला न्यायालय अपने लिव इन पार्टनर की गला काटकर हत्या करने वाले पश्चिम बंगाल के सफीकुल रहमान को उम्र कैद की सजा सुनाई है।सफीकुल पिछले 11 सालों से अपनी लिव इन पार्टनर पपीता उर्फ़ सविता बंजारा के साथ रहता था।गोल पहाड़िया क्षेत्र में रहने के दौरान उसका किसी बात को लेकर सविता से विवाद हो गया था। करीब 4 साल आरोपी सफीकुल ने सविता की गला काटकर हत्या कर दी थी।