हवाई अड्डे के सामने ग्रीन बेल्ट से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई से ठेले वालों में मचा हड़कंप
कोटा। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सचिव मुकेश चौधरी, तहसीलदार ललित किशोर नागर और थानाधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में हवाई अड्डे के सामने ग्रीन बेल्ट के समीप अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेलों और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
बताया गया कि क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसके चलते प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मौजूद ठेले वालों को भी हटाया गया, जिससे निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
Ladpura, Kota | Jul 25, 2026