कांके: रांची के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2026 रांची के विभिन्न इलाकों में बुधवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स और प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र भी जांचे।