सुसनेर: उज्जैन-झालावाड़ हाईवे को 'हादसा मुक्त' बनाने की कवायद, NHAI और पुलिस टीम ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण
उज्जैन-झालावाड नेशनल हाइवे पर सड़क हादसों की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गए ब्लेक स्पॉट का गुरुवार सुबह 9 बजे NHAI मैनेजर संध्या टाले ने CSP मोतीलाल कुशवाह और TI अक्षय सिंह बेस एवं सूबेदार जगदीश यादव के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने चिन्हित ब्लेक स्पॉट डाक बंगला तिराहा, खेराना-खजूरी जोड़ पर सडक़ सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था की समीक्षा की।