मथुरा: गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जिस्मफरोशी के धंधे के तीन आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस के कमरों में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। जिस पर आईपीएस सीओ सिटी आशना चौधरी और प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने शनिवार देर रात करीब पौने दस बजे छापेमारी की।मौके से पुलिस ने योगेश, अर्जुन और राजेश कुमार नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।